उरई, अक्टूबर 10 -- उरई। यह वही समाजवादी पार्टी है जो गुंडे माफियाओं को संरक्षण देती थी। बेटियों को परेशान करते थे। ये वही पार्टी है जिसके लोग कहते थे लड़के हैं, गलतियां कर देते हैं। यह डबल इंजन सरकार है अगर किसी बेटी की तरफ आंख उठाई तो अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहा है। गरीबों को परेशान किया तो अगले चौराहे पर फिर यमराज मिलेंगे। 2017 से पहले यूपी का बेरोजगार रोजगार के लिए जब अन्य प्रदेशों में जाता था तो उसे परेशान किया जाता था। 2017 के बाद से कोई कहीं भी जाए तो गर्व से सम्मान किया जाता है। जिन लोगों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया था, उनसे छीनकर विकसित राज्य बनाया है। अब यूपी में ही रोजगार मिलता है, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। व्यापारियों को सुरक्षा, हर तबके के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...