देवरिया, नवम्बर 29 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड अंतर्गत शांति निकेतन इंटर कॉलेज टेकुआ में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक एवं शैक्षिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि इस समय लड़कों से ज्यादा लड़कियां ऊंचे पदों पर पहुंच रही हैं। हर परीक्षा में वह पहले स्थान पर रहती है। यह नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा नमूना है। बेटियां समाज की धरोहर है। इन्हें सुरक्षा और संरक्षण देने की जरूरत है। बेटियों की शिक्षा में संसाधन की जो भी कमी होगी उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख भलुअनी छठू यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार, सत्य प्रकाश कुशवाहा, प्रधानाचार्य श्याम बदन यादव, जय नाथ यादव, सूर्यनाथ यादव, विजय कुमार उपाध्याय, दुर्गेश कांदू, अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.