प्रयागराज, फरवरी 18 -- कीडगंज का रहना वाला 11 साल का अंश खेलते हुए सरस्वती घाट के पास पहुंच गया। अचानक यमुना में गिर गया और डूबने लगा। लोगों ने वहां पर मौजूद सैनिकों को सूचना दी। सैनिकों ने बच्चे को केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच बच्चे की मां और परिजन बच्चे को खोजते-खोजते तीन घंटे बाद केंद्रीय अस्पताल पहुंचे। वहां से जानकारी मिलने पर एसआरएन अस्पताल गए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रवक्ता डॉ़ संतोष सिंह के अनुसार बच्चे को ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसकी स्थिति गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.