रांची, जनवरी 20 -- रांची, संवाददाता। इंसानियत को झकझोर देने वाली एक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला के बारे में जानकारी मिली। महिला न तो ठीक से खड़ी हो पा रही थी और न ही अपनी पहचान बता पाने की स्थिति में थी। मामले की सूचना डालसा को दी गई। न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के आदेश पर और डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर वृद्ध महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे दो दिनों के लिए इलाज व देखरेख में रखा गया है। डालसा सचिव ने सिविल सर्जन से भी समन्वय कर समुचित उपचार सुनिश्चित कराया। वृद्ध महिला फिलहाल अपना पता बताने में असमर्थ है। पूछने पर वह बस इतना ही कह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.