पटना, जून 6 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का एक वीडियो दिखाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें घेरा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के मंत्री ने असंवेदनशीलता की हद पार कर दी। उन्होंने बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद परिजन को धक्का मारा और बेटे की कसम दिलाकर न्याय मांगने वालों का अपमान किया। यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी उनके साथ मौजूद थे। राहुल गांधी ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, "नीतीश सरकार अब 'न्याय नहीं, सिर्फ सत्ता' की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। सत्ता की भूख ने इनकी संवेदनाएं छीन ली हैं। कुर्सियों की चमक ने इनकी आंखें बंद कर दी हैं। क्या ऐसे लोग महिलाओं की सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.