गोरखपुर, मार्च 31 -- पादरी बाजार, हिंदुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित जंगल सालिक राम में रविवार की दोपहर एक युवक काम से घर पहुंचा और बच्चों के सामने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल सालिक राम स्थित कलेक्ट्री टोला निवासी गिरजेश उर्फ विक्की चौहान (38) पेंटिंग का काम करता था। विक्की चार बच्चों का पिता था। बेटों में कार्तिक (13), अम्बर (10), ध्रुव (9 माह) और बेटी अवनी (8) हैं। उसके माता-पिता और भाई-बहन मुंबई रहते हैं। वह भी शुक्रवार को परिवार के साथ मुंबई से घर आया था। लोगों ने बताया है कि शनिवार की रात 9 बजे पत्नी रेशमा चौहान से किसी बात को लेकर विक्की का विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.