फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।सूरजकुंड शिल्प मेले में इस बार थीम राज्य उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैयार किए गए स्वदेशी मोजैक लैंप पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। टर्की की पारंपरिक शैली से प्रेरित इन रंग-बिरंगे मोजैक लैंपों की चमक और बारीक कारीगरी पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है। खास बात यह है कि ये लैंप विदेशी उत्पादों की तुलना में न केवल कहीं अधिक सस्ते हैं, बल्कि गुणवत्ता और सुंदरता में भी किसी से कम नहीं हैं। फिरोजाबाद की महिला शिल्पकार मिथलेश इस मेले में कांच से बने मोजैक लैंप, टेबल लैंप, हैंगिंग लैंप, नाइट लैंप के साथ-साथ सजावटी वस्तुएं लेकर पहुंची हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह की कांच की चूड़ियां भी उपलब्ध हैं। उनके स्टॉल पर सुबह से देर शाम तक पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। रंगीन कांच के छोटे-छोटे...