नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Budget Session: संसद के बजट सत्र की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार की योजनाओं को रेखांकित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। हालांकि, विपक्ष को उनकी यह बात रास नहीं आई। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति अंत तक "बहुत थकी हुई" नजर आ रही थीं। सोनिया गांधी ने कहा, "वह बहुत थकी हुई लग रही थीं, अंत में मुश्किल से बोल पा रही थीं। बेचारी महिला।" इससे इतर, सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के भाषण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे बोरिंग बताया। राहुल ने मीडिया से बातचीत कर...