देवरिया, दिसम्बर 30 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में कंपकंपाने वाली ठंड लगातार जारी है। आलम यह है कि दोपहर में भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है। लगातार दिन-रात पछुआ हवा बहने से बढ़ी ठंड मुश्किल खड़ी कर रही है। हवा चलने से ठंड ने गलन का रूप अख्तियार कर लिया है। गलन भरी ठंड से गरीबों का जीवन दुश्वार हो गया है। ठंड के चलते फसल की सिंचाई में जुटे किसान भी परेशानी झेल रहे है। तहसील क्षेत्र के कपरवार, महुई कुंवर, करूअना, जिगनी सोन्हौली, अमाव, भलुअनी, माझवलिया आदि गांवों में सड़क के किनारे और बगीचे में झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करने वाले नट और बांसफोर परिवार के लोग इस कड़ाके की ठंड में बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। ठंड से निजात पाने के लिए इनके पास पर्याप्त कपड़े नहीं हैं। कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े व वस्त्र उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन सजग नही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.