बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय जिले में ही क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र रहेगा। यह कहीं बाहर नहीं जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कही। उन्होंने कहा कि इसे शिफ्ट किये जाने का मुद्दा सिर्फ अफवाह है। शिवमोगा में अलग से केंद्र खोला जाएगा। गौरतलब है कि कुसमहौत स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र के शिफ्ट किये जाने के मुद्दे को लेकर बेगूसराय समेत बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह व एनडीए की सरकार को आड़े हाथों लिया था। बेगूसराय जिले में कांग्रेस, राजद, सीपीआई व सीपीएम की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.