बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के समीप एनएच- 31 पर रविवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत हो गयी। जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक मोहल्ला निवासी मनोज सिन्हा के 19 वर्ष के पुत्र अंकित कुमार और 20 वर्षीय अभिषेक कुमार, रुदल पासवान का 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार व जगदीश पंडित का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार का नाम शामिल हैं। घायलों में बबलू महतो का 19 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार, बाबू साहेब महतो का 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, मंगल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और 19 वर्षीय अंशु साह का नाम शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने जख्मी को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.