निज प्रतिनिधि, नवम्बर 29 -- बिहार में चलती ट्रेन में छिनतई और लूट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से आया है। बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड पर लोहियानगर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को बदमाशों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर 17 साल के एक लड़के को चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे किशोर की मौत हो गई। वह दो दिन बाद होने वाली चचेरी बहन की शादी में दिल्ली से घर जा रहा था। उसकी मौत से मातम छा गया। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मायथान निवासी चंदन यादव के बेटे रवि कुमार के रूप में हुई। यह घटना पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जा रही जनहित एक्सप्रेस की बताई जा रही है। किशोर ट्रेन के कोच में गेट पर ही मोबाइल फोन लेकर बैठा हुआ था। तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। बेगूसराय जीआरपी थानाध्यक्ष सुशील कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.