निज संवाददाता, अप्रैल 22 -- बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र में अवध तिरहुत रोड पर हरपुर के निकट निर्माणाधीन कॉलोनी के पीछे एक खेत से बरौनी थाना पुलिस ने दो अज्ञात शव बरामद किया है। प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की हत्या पीट-पीटकर अन्यत्र करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। रस्सी से दोनों शव बंधे हुए थे तथा प्लास्टिक में शव लपेटा हुआ था। शव की सूचना मिलते ही सिंघौल तथा बरौनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी गई। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बेरहमी से दो लोगों की हत्या के बाद शव को उक्त जगह पर लाकर फेंका गया है। दोनों शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- पटना से लापता छात्रा का मुंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.