पटना, अप्रैल 10 -- बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर एक विश्वविद्यालय खोला जाएगा। बेगूसराय दिनकर की कर्मभूमि है। यहां पर दिनकर विश्वविद्यालय बनेगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। उन्होंने गुरुवार को पटना के बापू सभागार में दिनकर शोध संस्थान की ओर से आयोजित प्रतिज्ञा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने 350 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प भी दोहराया। सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने 2025 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी राज्य ने इतने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां नहीं दी हैं। हम इस संकल्प को पूरा करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.