बेगूसराय, अप्रैल 7 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय में सोमवार को लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान वे कांग्रेस की 'नौकरी दो पलायन रोको' यात्रा में भी शामिल हुए। राहुल यात्रा में लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चले। वे 20-25 मिनट यात्रा में रहे, फिर राजधानी पटना के लिए रवाना हो गए। पटना में दोपहर को राहुल गांधी ने कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी की। राहुल गांधी सोमवार सुबह 11 बजे बेगूसराय के सुभाष चौक पर कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कपास्या चौक तक एक किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा में शामिल लोगों के साथ कदमताल मिलाए। इस दौरान घरों की छतों और चौक-चौराहों से राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.