नई दिल्ली, मार्च 18 -- बिहार के बेगूसराय में स्थित मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि आखिर बिहार और बिहार के किसानों से क्या दिक्कत है?राजद नेता तेजस्वी यादव ने बेगूसराय मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट किए जाने से संबंधित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश की एक कॉपी को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने लिखा है, 'आखिर बिहार और बिहार के किसानों से क्या दिक्कत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, NDA और भाजपा को? भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) के बेगूसराय स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बी...