बेगुसराय, जनवरी 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रविवार को बरौनी सुपरकिंग्स बनाम मटिहानी वॉरियर्स के बीच खेला गया। मटिहानी वॉरियर्स ने बरौनी सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई। बरौनी सुपरकिंग्स के अतुल प्रकाश ने 31 और बदरे आलम ने 24 रन का योगदान दिया। वहीं मटिहानी वॉरियर्स के आशुतोष पांडे ने 4 विकेट और अंकित ने 3 विकेट प्राप्त किए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी वॉरियर्स की टीम ने लक्ष्य को 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मटिहानी वॉरियर्स की ओर से अक़ीब रहमान ने नाबाद 30 रन और आशीष ने 29 रन बनाए। ब...