बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का सांगठनिक चुनाव शहर के एमआरजेडी कॉलेज में रविवार की देर शाम संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार को 236 मत व राम संजय सिंह को 55 वोट प्राप्त हुए। इसमें भारत भारती विश्वनाथ नगर के निदेशक राजेश कुमार 181 वोट से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर शोभाकांत कुमार को 231 मत,ओमप्रकाश श्रीवास्तव को 217 मत, दानेश्वर यादव को 221 मत, अमर कुमार सिंह को 66 मत, अवधेश कुमार मिश्रा को 80 मत प्राप्त हुए। इसमें शोभाकांत कुमार, ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं दानेश्वर यादव विजयी हुए। महासचिव पद पर अभितोष कुमार मधुकर को 219 मत एवं दीपकान्त झा को 66 मत प्राप्त हुए। इसमें अभितोष कुमार मधुकर 153 वोट से विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद पर अमित कुमार रुद्राक्ष को 230 मत, चंदन कुमार को 234 मत, प्रमोद क...