बेगुसराय, दिसम्बर 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की आम सभा सह सांगठनिक चुनाव 2025 का आयोजन 28 दिसंबर को एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में होगा। इस आम सभा में लगभग 700 सदस्य विद्यालय भाग लेंगे। इसमें 469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष पद के 1, महासचिव पद के 1, कोषाध्यक्ष पद के 1 उपाध्यक्ष पद के 3 एवं संयुक्त सचिव पद के 9 पदों पर चुनाव होगा। इस चुनाव के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राज किशोर सिंह, जयप्रकाश सिंह, दिनेश राय एवं ब्रजनंदन कुमार हैं। इनके नेतृत्व में चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। इस चुनाव में सदस्य विद्यालय स्वयं या उनके प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। विद्यालय प्रधान अपने प्रतिनिधि को लेटर पैड पर अधिकृत करते हुए उन्हें चुनाव में भाग लेने क...