बेगुसराय, फरवरी 4 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से बुधवार को आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला शहर के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब व डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 215 रनों का स्कारे खड़ा किया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से निशित ने 74 रन व दानिश आलम 41 रन बनाए। वहीं, डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से मो. आरजू चार व सुमित दो विकेट प्राप्त किया। वहीं, जवाब में उत्तरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने ओवर 35वें ओवर में 199 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई। डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से विकास ने 63 रनों की पारी खेली। वहीं, सुमित ने 39 रन बनाए। बेगूसराय नगर क्रिकेट क...