सीवान, जनवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के जीरादेई प्रखंड में दो दिवसीय जूनियर कब्बड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय को 6 अंकों से पराजित कर बक्सर की टीम रविवार को ट्राफी पर कब्जा जमा ली। दो दिवसीय 51 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबला बेगूसराय व बक्सर की टीम के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में बक्सर की टीम जीत हासिल की। अब यह टीम आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल होकर बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीवान, सारण, पटना, बेगूसराय, मधेपुरा, कटिहार, बक्सर, गया व दरभंगा की टीम शामिल हुईं। राज्य स्तरीय खेल में चयनित खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 15 से 20 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बहरहाल, इसके साथ ही ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.