बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। रिफाइनरी टाउनशिप के सभी चर्च में रविवार को पाम संडे मनाया गया। एराइस एंड शाइन चर्च से जुड़ी वंदना खालखो ने बताया कि टाउनशिप के सभी चर्च मिलकर जुलूस निकाले। यह जुलूस कॉपरेटिव से निकलकर टाउनशिप के कई रास्तों से निकलकर अपने अपने चर्च में समाप्त हुआ। इसमें चर्च के लोग भजन गाते और नारे लगाते हुए गए। इस जुलूस में सीएनआई चर्च, एराइस एंड शाइन चर्च और एनडब्लू लूथरन चर्च के विश्वासी शामिल थे। इस दिन चर्च में विशेष आराधना होती है। हर के हाथ में खजूर की डालियां होती है। चर्च खजूर की डालियों से सजा होता है। इसमें मुख्यतः विनय खालखो, राजीव मिंज, टी एल लकरा, मनोज टोप्पो, अनमोल मिंज, एके सोरेन, सीएस मुर्मू, वंदना खालखो, मृदुल मिंज, ऊषा मिंज, लिली लकरा, ग्रेसी मुर्मू, सविता दादेल, ममता कुजूर, साइमन मुर्मू,...