खगडि़या, जनवरी 3 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर सोनवर्षा गांव के निकट स्थित एक रिजॉर्ट के पीछे शुक्रवार को बेगूसराय जिले के एक युवक ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आम के पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया। मृतक बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मटिहानी गांव निवासी महेन्द्र राय का 38 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार धमेर्ेन्द्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। मृृतक के चाचा भूपेन्द्र राय ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर पत्नी से पिछले चार साल से घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी ससुराल में कम रहती थी। गुरुवार को पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी घटना में पत्नी व ससुरालवाल...