बेगुसराय, सितम्बर 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव-तीन निवासी अरुण पाठक की इकलौती पुत्री श्रेया पाठक उर्फ गौरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। 10 सितंबर की रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर बेंगलुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को शव बेगूसराय उलाव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से मोहल्ला का माहौल गमगीन हो गया। शव का सिमरिया गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पिता ने बताया कि श्रेया की शादी गढ़पुरा गांव के दिवाकर झा के पुत्र संजीव झा के साथ 11 दिसंबर 2024 को हुई थी। संजीव रेलवे में टीटीई के पद पर है। शादी के बाद दोनों का दाम्पत्य जीवन अच्छा से चला। लड़की को लड़का बेंगलुरु ले गया। उसके बाद लड़...