मधेपुरा, मार्च 18 -- बेगूसराय का मक्का रिसर्च इंस्टीट्यूट कर्नाटक शिफ्ट हुआ तो होगा आंदोलन जिला इंटक अध्यक्ष संजय सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी सरकार का यह कदम कोशी, सीमांचल और मिथिला के साथ अन्याय है मधेपुरा। निज प्रतिनिधि बेगूसराय का मक्का रिसर्च इंस्टीट्यूट को कर्नाटक शिफ्ट किए जाने की नीति पर जिला इंटक ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिला इंटक अध्यक्ष संजय सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में संयुक्त मोर्चा की सरकार के समय जब स्व. चतुरानन मिश्र केंद्रीय कृषि मंत्री थे तब बेगूसराय (तब बलिया) के सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के प्रयास से बेगूसराय में मक्का रिसर्च इंस्टीट्यूट खोला गया था। इस संस्थान के कारण बेगूसराय से लेकर किशनगंज तक का इलाका जिसमें कोशी, सीमांचल और मिथिला के 15 जिले आते हैं आज देश को 50 फीसदी से ज्यादा मक्का उप...