मेरठ, जनवरी 22 -- बेगमपुल पर लग्जरी कार से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तीन युवक चलती कार की छत से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और वाहन चालक पर 12 हजार का चालान काटा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बेगमपुल रोड पर हुई। कार सवार तीन युवकों ने बेगमपुल से बच्चा पार्क की तरफ तेज आवाज में गाने बजते हुए स्टंटबाजी की। इस लापरवाही से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। राहगीर द्वारा बनाए वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। आरोपियों की पहचान कार मालिक अनस और स्टंट करने वाले पूर्व फैयाज अली निवासी शोएब , ड्राइवर आमिर और अमन के रूप में हुई। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कार सीज कर स्टंट करने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार ...