मेरठ, फरवरी 22 -- मेरठ। बेगमपुल पर मेट्रो/रैपिड रेल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया है। लोगों को नीचे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और गेट पर ताला लगा हुआ है। इस कारण आम जनता बार-बार बेगम पुल पर आकर मेट्रो/रैपिड रेल को देखने की कोशिश कर रही है, लेकिन निराश होकर वापस लौट रही है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने फिलहाल प्लेटफॉर्म पर प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...