मेरठ, जनवरी 12 -- एनवायरमेंट क्लब द्वारा लगातार पांच वर्षों से मांझा त्यागो अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को भारत माता चौक (बेगमपुल) पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शहरवासियों से मांझा का प्रयोग न करने की अपील की। सभी ने चाइनीज मांझा बहिष्कार करने की शपथ ली। टीम ने बताया एनजीटी की ओर से वर्ष 2017 से चाइनीज मांझा भंडारण करना, बेचना और उपयोग करना बैन है और इस पर जुर्माना और जेल का प्रावधान है। यदि कोई बिक्री अथवा प्रयोग करता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। जाग जाओ मेरठ वाले जाग जाओ मांझे को जड़ से मिटाओ, जिंदगी चुनिये मांझा नहीं, पक्षियों को उड़ने दो चाइनीज़ मांझा त्याग दो जैसे जागरूकता भरे नारों से क्लब के युवाओं ने आमजन को मांझे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान क्लब संस्थापक...