बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- नावकोठी। बेगमपुर स्थित सार्वजनिक मां भगवती विषहरी मंदिर बनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसके लिए शुक्रवार को धूमधाम से भूमि पूजन कार्य संपन्न हो गया। सनद रहे कि यह मंदिर पिछले कई वर्षों से आपसी जमीनी विवाद के कारण नहीं बन सका था। राशि भी जमा थी। क्षेत्र का यह प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है जहां आने वाले भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं। पिछले 26 सितम्बर को बेगमपुर में हुई बैठक में सारे विवाद समाप्त कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसमें प्रमुख प्रतिनिधि,स्थानीय ग्रामीणों, पूर्व मुखिया जयजय राम महतो, सरपंच शांति देवी,धनक मुनि सेवा समिति के ट्रस्टीय सदस्यों में सज्जन कुमार महतो, अधिवक्ता शिशिर कुमार,श्रवण महतोआदि की भूमिका सराहनीय रही। शुक्रवार को बिषहरी मंदिर के लिए भूमि-पूजन का कार्य हर्षोल्लास के साथ संपन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.