सीवान, मई 5 -- ममसीवान, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी के पास शनिवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्ट कर्मी के साथ लूटपाट कर ली। पीड़ित ट्रांसपोर्स्ट कर्मी संजय कुमार गिरी बताए जा रहे हैं। बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पीड़ित ने बताया कि वह मार्केट से रुपये कलेक्शन कर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आए बेखौफ बदमाशों ने उसे रोक लिया। जबतक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने इसके पास रखा 52 हजार 986 रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं लूटपाट का विरोध करने पर हथियार बंद बदमाशों ने हथियार के बट से सिर पर वार कर दिया। इस घटना में ट्रांसपोर्ट कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बदमाशों ने जान मारने की की धमकी भी देने लगे। स्थानीय लोग...