सहारनपुर, जनवरी 11 -- पुवांरका। शहर से सटे गांव सड़क दूधली में बेखौफ चोर एक मकान में सीढ़ी लगाकर घुस गए। चोरों ने घर में नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। मकान मालिक बेहट में अपने बेटे के घर गया हुआ था। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली में ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते पर मदरसे के सामने वाली बस्ती में बेहट निवासी शकूर अपनी पत्नी शन्नो के साथ किराए के मकान में रहते हैं। शकूर शनिवार को घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ बेहट बेटे घर चले गए थे। इसी बीच रात के समय चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़े और जीने के रास्ते घर में उतर गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे चांदी के जेवरात व करीब 25 हजार रूपये नगदी चोरी कर ले गए। शन्नो ने बताया कि जब वह घर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.