नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पहलगाम में आतंकी हमले के 5 दिन बाद कश्मीर घाटी में हिम्मत और उम्मीद की लहर दौड़ पड़ी है। कभी यह जगह 5000-7000 पर्यटकों से गुलजार रहती थी, जो हमले के बाद 50-100 पर्यटकों तक सिमट गई। हालांकि, रविवार को पहलगाम की सड़कों पर विदेशी और देसी पर्यटक टहलते दिखे। क्रोएशिया और सर्बिया के पर्यटक बेफिक्र नजर आए। उन्होंने कश्मीर की बेमिसाल खूबसूरती और स्थानीय लोगों की गर्मजोशी की तारीफ की। क्रोएशिया की लिलजाना ने कहा, 'हम चार दिन से यहां हैं और पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आपका देश बहुत खूबसूरत है। कश्मीर की प्रकृति और लोग बहुत अच्छे हैं। हम 12 लोग हैं, जिनमें दो सर्बिया से और बाकी क्रोएशिया से हैं। हमें एक दिन पहले पता चला था, लेकिन हमने कश्मीर आने का फैसला किया। जो हुआ वो बहुत दुखद है, उम्मीद है कि यह रुकेगा।' यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.