उरई, फरवरी 17 -- उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जालौन-हमीरपुर सीमा पर सोमवार दोपहर तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जो मौसी के घर हमीरपुर जा रहा था। उसे टक्कर मार कर भागे वाहन और ड्राइवर का पता नहीं चला। सोमवार दोपहर एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी 20 वर्षीय सनी बाबू पुत्र शिवराम हमीरपुर के सरीला में मौसी के घर जाने के लिए निकला था। बेतवा नदी पर मोहाना पुल बंद होने से एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। जैसे ही बाइक चिकासी के नजदीक पहुंची। पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने टोल की एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा और उसके पिता को सूचना दे दी। घायल सनी बाबू की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल...