समस्तीपुर, फरवरी 1 -- समस्तीपुर | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार इंटर के एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड संख्या-21 के रहने वाले पवन कुमार के पुत्र राज कुमार (19) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमार रविवार की सुबह अपने घर बहादुरपुर से बाइक से विशनपुर किसी काम से गया था। वहां से लौटने के क्रम में चांदनी चौक और समस्तीपुर काॅलेज के बीच उसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद उक्त वाहन चालक अपने वाहन सहित वहां से फरार हो गया, वहीं बाइक सवार राजकुमार वहीं गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे जहां उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.