उरई, जनवरी 16 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र ग्राम छिरिया के बाहर गुरुवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जो दिल्ली एम्स में प्राइवेट गार्ड था और 10 फरवरी को होने वाली अपनी बेटी की शादी की व्यवस्था के लिए तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था और दहेज के सामान की बुकिंग करने के लिए घर से निकला था ल। बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मारकर भागे वाहन का पता नहीं चला है जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया निवासी विनोद कुमार शिवहरे उर्फ कलु फौजी 50 वर्ष तकरीबन 15 साल पहले फौजी की नौकरी छोड़कर अपने घर आ गया था और पिछले कुछ सालों से वह दिल्ली के एम्स में प्राइवेट गार्ड की नौकरी कर रहा था। 10 फरवरी को विनोद की बेटी शिवानी की शादी है जिसके चलते 3 दिन पहले वह दिल्ली एम्स से छुट्टी लेकर अप...