उन्नाव, फरवरी 22 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के हुलासी कुआं तकिया मार्ग स्थित ऊगू गांव के पास रविवार दोपहर बेकाबू ई-रिक्शा के पेड़ से टकरा कर पलटने से बीमार वृद्ध की मौत और तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे के समय रिक्शा पर सवार बीमार वृद्ध को परिजन दिखाने के लिए ले जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। मामूली घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले 70 वर्षीय बीमार वृद्ध तेजा को सफीपुर अस्पताल दिखाने के लिए परिजन ई रिक्शा से ले जा रहे थे। तभी ई रिक्शा ऊगू के पास पलट गया। हादसे में रिक्शा पर सभी सवार मामूली घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सफीपुर लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने बीमार तेजा को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का इलाज किया गया। ग्रामीणों के अनुसार बीमार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.