मैनपुरी, जनवरी 27 -- थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से घायल हुए दोनों छात्रों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। क्षेत्र के ग्राम बुढ़र्रा निवासी राज पुत्र विश्राम सिंह अपने साथी रमन पुत्र अमीर सिंह के साथ सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी सामने से आ रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनके टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रमन की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफ...