मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के नवलपुर के समीप रविवार की शाम छह बजे बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में राजेपुर वार्ड चार निवासी राजू पटेल (32) और चंद्रिका साह (33) की मौत हो गई। दोनों युवक साहेबगंज से क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस ने दोनों को कुचल दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुढ़क गई। दुर्घटना के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया। हादसा इतना भयावह था कि चंद्रिका साह के शव के चिथड़े उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस के बताया कि राजू पटेल नवलपुर पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वहीं, चंद्रिका साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.