झांसी, नवम्बर 18 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात झांसी-कानपुर एनएच पर ग्वालियर बाईपास पर साढ़ू भाईयों को टक्कर मार भाग रहे बेकाबू पाइप लदे टै्रक्टर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्वालियर (मप्र) व हाल झांसी के गांव मेरी स्थित एक एनक्लेव के फ्लैट में रहने वाले आरिफ खान (29) बेटा नौसर खान अपने मोहल्ले के ही दोस्त शाहिद (27) बेटा सलीम खान वेल्डिंग का काम करते थे। दोनों आपस में जिगरी दोस्त थे। इनकी साइट इन दिनों एक पॉश कॉलोनी में चल रही थी। आधी रात के बाद दोनों काम करके आराम करने घर जा रहे थे। जैसे ही गांव बूढ़ा के आगे ग्वालियर बाईपास पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.