मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाने के धूमनगर बखरी गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। इसमें जटौलिया पंचायत के बंगारी निवासी महेंद्र महतो (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई कवींद्र महतो (50) और उसकी बेटी नंदिनी कुमारी (11) घायल हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कवींद्र महतो और बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.