झांसी, दिसम्बर 5 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बरसारा के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बड़ागांव निवासी राजा भइया बेआ हरनारायण और अर्जुन बेटा मिट्टू निवासी दमोह गांव बरसारा में खेत की बखराई के लिए आए थे। देर रात दोनों वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस जा रहे थे। जैसे ही चालक मोड़ पर पहुंचा, तभी अंधेरे अधिक होने से उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर लहराते हुए सडक किनारे बनी नहर में पलट गया। वहीं राजा भईया और मिट्ठू उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। ग्र...