जामताड़ा, अप्रैल 22 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। दुमका-आसनसोल मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब 10:00 बजे थाना क्षेत्र के कमलिया गांव में बेकाबू ट्रेलर ने एक घर और एक गौशाला में टक्कर मार दी। इस हादसे में घर की दीवार एवं छत ध्वस्त हो गई। वही घर से सटे गौशाला भी ध्वस्त हो गया। इस दौरान गौशाला में मौजूद दो बैल और तीन गाय भी जख्मी हो गई। इस दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में ध्वस्त घर सुखदेव खां का है। जबकि गौशाला निर्मल बाउरी का है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि ट्रेलर वाहन संख्या डब्लूबी 23 जी 1547 दुमका की ओर से आ रही थी। इस दौरान कमलिया गांव में अनियंत्रित होकर ट्रेलर ने एक घर एवं एक गौशाला को ध्वस्त कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कुंडहित पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इधर दोनों परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.