समस्तीपुर, फरवरी 2 -- समस्तीपुर। रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जितवारपुर हसनपुर के पास एक ट्रक ने आगे-आगे चल रही एक कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और कार लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। अंततः सड़क किनारे खड़ी एक अन्य ट्रक से टकराने के बाद ट्रक रुका, जिससे कार में सवार लोगों की जान बच सकी। हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे, जो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इधर सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.