शामली, मार्च 26 -- पानीपत रोड पर तेज रफ्तार कार हैदरपुर फ्लाईओवर की साइड की दीवार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल पानीपत के गांव बडसत निवासी 8 वर्षीय जोया की मौत हो गई जबकि अन्य परिजन बुरी तरह घायल हो गये। परिजन घायलों को पानीपत सरकारी अस्पताल ले गये जहा से गंभीर हालत के चलते 10 वर्षीय बालक व उसकी मौसी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार शाम हरियाणा के पानीपत के गांव बडसत निवासी सरफराज कार द्वारा अपने परिवार के लोगों के साथ कैराना से ईद का सामान खरीदने आया था। वापस लौटने के दौरान कार अनियंत्रित होकर हैदरपुर फ्लाईओवर व सर्विस रोड के बीच बनी दीवार से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सरफराज व उसकी पत्नी जुबैदा, पुत्र 10 वर्षीय आरिफ, पुत्री 8 वर्षीय जोया व सरफराज की साली बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.