मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- देवरियाकोठी/मोतीपुर। देवरिया थाना क्षेत्र के एकमा चौक के निकट गुरुवार की देर रात बारात जा रही बेकाबू कार वैशाली शाखा नहर पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। इसमें कथैया थाने के डोरा छपरा निवासी बुन्नी लाल महतो के पुत्र नीरज कुमार (24) की मौत हो गई, जबकि भारती देवी के पुत्र शिवम सहित चार बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बारात नवलपुर गांव से छपरा जा रही थी। कार मालिकन नवलपुर निवासी स्व. राजनारायण राम की पत्नी शिक्षिका भारती देवी ने पुलिस को बताया कि नीरज मेरी कार चलाता था। वे गुरुवार को कार की चाभी लेकर चला गया। सुबह जानकारी मिली कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.