उन्नाव, फरवरी 2 -- अचलगंज। क्षेत्र के बंदीपुर गांव में उस समय हर तरफ हाहाकार मच गया, जब अचानक तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठे बीएलओ और चार अन्य ग्रामीणों को रौंद दिया। लोग मदद के लिए दौड़े, चीख-पुकार गूंज उठी और एक सुकून भरे गांव का एक सामान्य दिन, दर्द और चिंता में बदल गया। घायल महिला की हालत गंभीर है और अब पूरे गांव की नजरें उस बेकाबू कार चालक पर टिकी हैं, जो मौके से फरार हो गया। बंदीपुर गांव में मतदाता संशोधन सूची का काम कर रहे बीएलओ महेश निषाद के घर के सामने त्रिभुवन खेड़ा की ओर से आई कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सीधे बीएलओ महेश, मुन्नीलाल और गांव के बाबूराम को टक्कर मारते हुए उनके घर तक जा पहुंची। इतना ही नहीं, बेकाबू कार सामने से आ रही बाइक में जा घुसी। बाइक चला रहे शिवा और पीछे बैठी सियादुलारी भी हादसे में गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.