आरा, मार्च 16 -- आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया के पास शुक्रवार की दोपहर एक बेकाबू कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इसमें दोनों जख्मी हो गये। भागने के क्रम में दो अन्य बाइक को भी कुचल दिया। इससे लोग आक्रोशित हो उठे और कार चालक की जमकर पिटाई कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने कार के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस चालक को पकड़ कर थाने ले गई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार के 40 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार व उसी थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला निवासी श्याम नाथ का 40 वर्ष से पुत्र सूरज प्रकाश शामिल हैं। इनमें एक स्वास्थ्यकर्मी हैं। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार अपने दोस्त सूरज प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.