संवाददाता, अप्रैल 17 -- यूपी के संभल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुन्नौर-नरौरा रोड पर गांव रसूलपुर के निकट अशफरनगर में गुरुवार शाम एक बेकाबू कार ने ढाबे के सामने चारपाई पर बैठे पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है। घायलों को गुन्नौर सीएचसी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के इसामपुर डंडा के रहने वाले 75 साल के हरिओ गांव स्थित दूध प्लांट में सालों से काम करते थे। वह अपने परिचित तेजराम के साथ ढाबे पर पहले से चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान बुलंदशहर के बैलोन के रहने वाले जितेंद्र शर्मा अपने मित्र नीटू और उसकी 4 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.