सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-ढेबरुआ नेशनल हाईवे पर खैरहिनिया गांव के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आकर साइकिल सवार पीआरडी जवान घायल हो गया। उसे सीएचसी शोहरतगढ़ से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र गनेशपुर निवासी पीआरडी जवान किशुनदेव (42) पुत्र बृजमोहन रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे साइकिल से ढेबरुआ थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। अभी वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरहिनिया गांव के पास पहुंचा ही था कि एक कार उसे टक्कर मार सड़क से नीचे पलट गई। इससे किशुनदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया जहां हालत गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.