नई दिल्ली, जनवरी 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब में किसी कारावास में स्थानांतरण की अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को दो हफ्ते के लिए टाल दी। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के मौजूद न होने पर मामले की सुनवाई टाल दी। पिछले साल 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हवारा की अर्जी पर केंद्र, चंडीगढ़ प्रशासन और दिल्ली तथा पंजाब की सरकारों को नोटिस जारी किए थे। बब्बर खालसा का यह आतंकवादी 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या से जुड़े मामले में उम्रकैद काट रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...